www.kaviyusuf.com
 

 

Profile Pic

आपका,

Yusuf Bhardwaj

 

मैं कहा करता हूँ..........

"knowledge makes a man stupid

because when knowledge increases wisdom decreases."

 

 

चुटकुले


 चुटकुले मिटाते हैं गमों के बुलबुले।

खिलाते हैं हंसी के मीठे मीठे गुलगुले॥

निराश, हताश, उदास आदमियों को भी

बना देते है चुलबुले।

ऐसे होते है चुटकुले॥


अब हम knowledgeable तो बहुत हो गए हैं पर wise नहीं हैं।

देखिए ! क्या गजब style है।

हर hand में mobile है।

पर face पर नहीं smile है।

आज का आदमी, आदमी नहीं है।

एक चलती फिरती tension की file है।

हर hand में mobile है।

क्या गजब style है॥

Tension भरा mind है।

Heart नहीं अब mild है॥

ऐ, knowledgeable आदमियों

तुम से अच्छा तो हर child है॥

 

जीवन में दुख तमाम है।

हंसी नहीं अब आम है॥

और हंसना सबसे कठिन काम है।

क्योंकि हंसी का ट्रैफिक, चारों तरफ,

बुरी तरह से जाम है॥

आओ इस जाम को तोड़े।

और हंसी के फव्वारे छोड़े॥

 

जिसको हंसना आ गया उसकी आंसू भी हंसती हैं।

और जिसको हंसना नहीं आया उसकी हंसी भी रोती है।

क्योंकि हंसी तो जीवन की ज्योति है।

जीवन की ज्योति है। जीवन की ज्योति है॥


Tension का Tumor


इस मंहगाई, Tension और प्रदूषण के मारे।

दिल और फेफड़े, जो यहाँ बैठे हैं सारे॥

इनके लिए हास्य चव्यवन प्राश है।

जवानों के लिए ऊर्जा और,

बूढ़ों के लिए तो यह दवाई खास है॥

पर आदमी पता नहीं कहाँ चूक गया है।

कि सबका S. O. H. सूख गया है॥

S. O. H. यानि sense of humor

सबके दिमाग में बना हुआ है tension का tumor


हंसना एक मजबूरी


हम छोटी छोटी चीजों पर लड़ पड़ते हैं।

हंसने के मुकाम पर serious,

और tragedy पर हंस पड़ते हैं॥

बात इतनी बढ़ गई है,

कि आदमी पता नहीं कहाँ खो गया है।

हंसना भी आजकल एक हादसा हो गया है॥

सहज हंसी तो अब किसी को नहीं आ रही है।

इसलिए हंसी प्रायोजित ढंग से आयोजित की जा रही है।

Laughing day मनाया जा रहा है।

जगह-जगह laughing club खुल रहे हैं।

उनमें फार्म भरवाए जा रहे हैं।

और हंसने के लिए,

हास्य कवि सम्मेलन करवाए जा रहे हैं॥

कहते हैं हंसना सेहत के लिए जरूरी है।

इसलिए हंसना भी,

आज आदमी की मजबूरी है।

मजबूरी है। मजबूरी है।


 

<<<Previous

 

 
 

सम्मान पत्र

Kavi Yusuf